February 17, 2025 10:17 am

सोशल मीडिया :

कांग्रेस को बड़ा झटका, कद्दावर नेता ने छोड़ा कांग्रेस पार्टी का हाथ कांग्रेस को बड़ा झटका:-

 

कांग्रेस को बड़ा झटका, कद्दावर नेता ने छोड़ा कांग्रेस पार्टी का हाथ

कांग्रेस को बड़ा झटका:-

कटनी।। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में पतझड़ का​ सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। कद्दावर और वरिष्ठ नेताओं के पार्टी छोड़ने की खबरें लगातार सामने आ रही है। इसी कड़ी में खबर आ रही है कि कटनी में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक एवं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव प्रताप सिंह ने आज कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने को लेकर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान राम पूरे देश के लिए आराध्या हैं लेकिन जब अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी उस दौरान कांग्रेस के नेताओं द्वारा राम मंदिर की स्थापना का जिस तरह विरोध किया गया उससे मन दुखी हो गया। उन्होंने कहा कि एक कार सेवक के तौर पर मैंने भी भगवान राम के मंदिर बनाने को लेकर लड़ाई लड़ी है। इसी वजह से 1992 में चार दिन जेल में भी रहना पड़ा था। उन्होंने कहा की कांग्रेस जिस तरह से भगवान राम का विरोध करती है वह बेहद दुखद है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कुछ महीने रहने के बाद यह एहसास हुआ कि अब कांग्रेस के अंदर इच्छा शक्ति नहीं है। लोकसभा चुनाव सर पर है लेकिन कांग्रेस के अंदर लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कोई भी हलचल नहीं है।

योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात
विगत दिनों लखनऊ अपने भाई से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक ध्रुव प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात की थी। आपको बता दें कि कद्दावर नेता ध्रुव प्रताप सिंह की बुआ के बेटे उत्तर प्रदेश विधान परिषद अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह उनके भाजपा छोड़ने के निर्णय से नाखुश थे। उन्होंने कई बार बातों बातों में अपनी नाराजगी भी व्यक्त की थी। कद्दावर नेता ध्रुव प्रताप सिंह कांग्रेस से नाराज चल रहे थे। वही कई नेताओं की नाराजगी कांग्रेस से दिन व दिन बढ़ती ही जा रही है। परंपरागत कांग्रेसी और दिग्गज नेताओं कें कांग्रेस पार्टी छोड़ने से मध्यप्रदेश की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

Share This Post:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

क्रिकेट लाइव स्कोर

बड़ी ख़बरें

इंडी गठबंधन भ्रष्टाचारियों का जमघट,जिसने चोरी भ्रष्टाचार किया उसे जेल जाना पड़ेगा बरही में गरजे अमित शाह,’कमलनाथ-बंटाधार से मांगा एमपी के विकास का हिसाबस,भा के दौरान पूर्व महापौर सहित 250 कांग्रेसियों ने ली भाजपा की सदस्यता