दो महिला गांजा तस्कर के कब्जे से 45 किलोग्राम गांजा जप्त
कटनी।। बड़वारा पुलिस ने दो महिलाओं को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। शातिर गांजा तस्कर राजकली व रेहा पारधी के पास से कुल 45 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। जिसकी कुल कीमत 9 लाख रूपये है। पुलिस ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालो के विरूद्ध मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था। जिसके तहत उन्हें महिलाओं द्वारा गांजा तस्करी की सूचना मिली। महिला आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस सबंध मे प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम रूपोंद स्थित रेल्वे स्टेशन के पास दो महिलायें अपने अपने हाथ में दो बडे प्लास्टिक के बोरे लिये हुये मिली। उक्त दोनो महिलाओं का आचरण संदिग्ध प्रकृति का होने पर दोनो महिलाओं से उनका नाम पता पूछा गया तों एक नें अपना नाम राजकली पति खियाईस आदिवासी उम्र 35 साल निवासी ग्राम सुगमा थाना रीठी जिला कटनी व रेहा पारधी पति विक्रेता पारधी उम्र 30 साल निवासी ग्राम छिंदिया थाना बरही जिला कटनी का होना बताई। महिला पुलिस के द्वारा तलाशी लेने पर दोनो महिलाओं के कब्जे से प्लास्टिक की बोरियो मे कुल 45 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।
जप्त गांजे की कुल कीमत 9 लाख रूपये है। दोनो महिलाओं के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई। गिरफ्तार महिला आरोपियो को न्यायालय पेश किया गया।
