ऊं नम:शिवाय की ध्वनि से गूंजा शाला परिसर, सैंकडों छात्रों ने एक साथ किया शिवलिंग निर्माण महारूद्राभिषेक अनुष्ठान पूजन
कटनी। छात्रों को शिक्षा के साथ धार्मिक संस्कारों भारतीय संस्कृति से जोडने के प्रयास के रूप में सावन सोमवार के उपलक्ष्य में संस्कार भारती पब्लिक स्कूल जालपा वार्ड में शिवलिंग निर्माण रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्रों द्बारा शिवलिंग निर्माण और रूद्राभिषेक अनुष्ठान किया गया। पुरोहितों के द्बारा विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ पूजन अर्चन कराया गया .छात्रों ने शिवलिंग निर्माण के साथ ऊं नम:शिवाय मंत्र का उच्चारण किया। पूरा शाला परिसर ऊं नम:शिवाय की ध्वनि से गुंजायमान हो उठा पुरोहित पंडित सर्वेश मौर्य सहित अन्य पंडितों के द्वारा पूर्ण विधि विधान से पूजन अर्चन कर रूद्राभिषेक कराया। विद्यालय संचालक मेहुल अग्रवाल श्रीमति नेहा अग्रवाल ने भी रूद्राभिषेक कर धर्म लाभ अर्जित किया
छात्रों ने हवनकुंड में आहुतियां दी। विद्यालय के संचालक ने बताया कि छात्रों को शिक्षा के साथ धार्मिक संस्कारों भारतीय संस्कृति से जोडने के प्रयास के रूप में यह आयोजन किया गया है। आज के दौर में छात्र शिक्षा और अध्ययन कार्य तक सीमित न रहे उन्हें भारतीय संस्कृति और धर्म की शिक्षा भी जरूरी है। विद्यालय में आयोजित इस आयोजन में विद्यार्थियों के साथ समस्त विद्यालय स्टाफ ने भी शिवलिंग निर्माण व अनुष्ठान में हवन किया।